MainSlideछत्तीसगढ़

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या

भिलाई 12 अगस्त।दुर्ग जिले में जामुल थाना क्षेत्र में एसीसी जामुल कॉलोनी के डी.11 टाईप क्वार्टर में आज सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रीति सिंह ने पहले अपने पांँच साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। फि र 11 साल के बेटे को फंदे पर लटका दिया।उसके बाद स्वयं फांसी के फंदे पर लटक गई। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची।घर से तीनों का शव कब्जे में ले लिया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि, मृत महिला प्रीति का पति रंजीत सिंह एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर कार्य करता है।फिलहाल महिला के इस आत्मघाती कदम के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।

सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि, जामुल में महिला ने दो बच्चों के साथ खुदकुशी की है। फि लहाल पुलिस इस मामले की जाँंच कर रही है। पड़ोसियों, परिजनों और मृत महिला के पति से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button