MainSlideखेल जगत

पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है महाराष्ट्र

पुणे 17 जनवरी।खेलो इंडिया युवा खेलो में महाराष्‍ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिल्‍ली दूसरे नंबर पर और हरियाणा तीसरे स्‍थान पर है।

खेलो इंडिया अंडर सेवेंटीन गर्ल्स बॉक्सिंग में महाराष्ट्र की मितिका गुनेले, हरियाणा की राज साहिबा और मणिपुर की बेबीरोजीसाना चानू ने सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल किया है। अंडर सेवेंटीन ब्वायज में महाराष्ट्र के आकाश गोरखा ने अंतिम चार में प्रवेश करते हुए अपने लिए एक पदक निश्चित किया।

खो-खो में महाराष्ट्र ने चारों ही श्रोणियों की फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंडर ट्वेंटी-वन ब्वायज और गर्ल्स फाइनल में महाराष्ट्र का मुकाबला केरल से होगा। अंडर सेवेंटीन गर्ल्स फाइनल में महाराष्ट्र, दिल्ली के साथ, और अंडर सेवेंटीन ब्वायज फाइनल में आंध्र प्रदेश के साथ खेलेगा।

खो-खो के अंतिम मुकाबले फुटबॉल और कबड्डी के सभी सेमीफाइनल्स और हॉकी में लड़कियों के दोनों सेमीफाइनल्स आज होंगे।

 

Related Articles

Back to top button