MainSlideछत्तीसगढ़

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को

रायपुर 12 फरवरी।छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद 13 फरवरी को सभी जिलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।

इसी दिन सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा और इसी दिन उनके निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी की जाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 13 फरवरी को ही जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मिलन (विशेष) 18 फरवरी को होगा।

Related Articles

Back to top button