MainSlideछत्तीसगढ़

चीतल के अवैध शिकार में दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 30 अगस्त।अचानकमार टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने चीतल के अवैध शिकार में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना के आधार पर अचानकमार टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित सुरही ग्राम में तलाशी ली गई। इसमें मौके पर चीतल का मांस सहित शिकार के लिए प्रयुक्त सामग्रियों को जप्त कर ग्राम सुरही के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होने बताया कि चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त पंचू बैगा और छोटू बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अवैध शिकार में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button