MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 4943 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 21 मई।छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार जारी है।पिछले 24 घंटे मेंराज्य में 4943 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 96 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 4943 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक कोरिया के 431 हैं।इसमें सूरजपुर के 414,रायगढ़ के 358, जांजगीर के 318,कोरबा के 199,रायपुर के 348,बिलासपुर के 162,दुर्ग के 127, राजनांदगांव के 92,बलौदा बाजार के 192,महासमुन्द के 134,कबीरधाम के 85,धमतरी के 142,सरगुजा के 315,जशपुर के 267,गरियाबन्द के 72,कांकेर के 80,मुंगेली के 141,बालोद के 97 तथा बस्तर के 184 मरीज शामिल है।

इस दौरान रायगढ़ में 13,बिलासपुर में 10,रायपुर में 11,जांजगीर एवं गौरेला में छह – छह, कबीरधाम.धमतरी.बलौदा बाजार एवं कोरिया में पांच-पांच,बलरामपुर में चार  मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 12391 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 9867 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 76446 हो गई है।

Related Articles

Back to top button