MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने मुख्यमंत्री की मां के निधन पर जताया शोक

रायपुर 07 जुलाई।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती पटेल ने यहां जारी अपने शोक सन्देश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को वहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

श्रीमती बिन्देश्वरी बघेल का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं।

Related Articles

Back to top button