MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन,क्वारनटाईन उल्लंघन पर 20 अपराध दर्ज

रायपुर 20 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन,क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 20 अपराध दर्ज किये हैं।

राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद में 1, धमतरी में 1, महासमुंद में 2, बलौदाबाजार में 1, राजनांदगांव में 3, बालोद में 1, कबीरधाम में 1, बिलासपुर में 4, मुंगेली में 1, कोरबा में 2,जांजगीर चाम्पा में 1, कोरिया में 1, बीजापुर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं।

पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button