MainSlideदेश-विदेश

इंडोनेशिया में भूकम्प,सुनामी से मरने वालों की संख्या 1400 हुई

जकार्ता 03 अक्टूबर।इंडोनेशिया में पिछले शुक्रवार को आए भूकम्‍प के बाद त्‍सुनामी से मरने वालों की संख्‍या 14 सौ हो गई है।बचाव कार्य जारी है।

सरकारी बचाव और राहत कर्मचारी समुद्री तट पर बसे सबसे अधिक प्रभावित पालू शहर के कई स्‍थानों पर विशेष ध्‍यान दे रहे है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवीय सहायता कार्यालय ने कहा है कि दो लाख से अधिक लोगों को तत्‍काल सहायता की जरूरत है  जिनमें दस हजार बच्‍चे भी शामिल हैं। सात दशमलव पांच की तीव्रता वाले भूकंप और त्‍सुनामी से करीब 66 हजार मकान ढह गए।

 

 

Related Articles

Back to top button