MainSlideराजनीति

राजनीतिक दलों ने लोकसभा के चुनावों की घोषणा का किया स्वागत

नई दिल्ली 10 मार्च।राजनीतिक दलों ने 17वीं लोकसभा के चुनावों की घोषणा का स्‍वागत किया है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने लोगों से रिकार्ड संख्‍या में मतदान करने का आह्वान किया है।कांग्रेस ने चुनाव कार्यक्रम का स्‍वागत करते हुए कहा कि पार्टी मुकाबले के लिए तैयार है।

बहुजन समाज पार्टी अध्‍यक्ष मायावती ने कहा है कि स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शान्तिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए करोड़ो मजदूरों, गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी आवश्‍यक है।समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश अपना लोकतंत्र उत्‍सव मना रहा है जिसमें सभी को आशा और एकता के लिए वोट करना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने कहा है कि जनता लोकतंत्र की वास्‍तविक ताकत है।

Related Articles

Back to top button