MainSlideराजनीति

समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवार और किए घोषित

लखनऊ 15 मार्च।समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्‍तर प्रदेश से अपने पांच और उम्‍मीदवारों की घोषणा की है।

पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह गोंडा से और रामसागर रावत बाराबंकी से पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे। सांसद तबस्‍सुम हसन कैराना से और पूर्व सांसद शफीकुर रहमान बर्क सम्‍भल से उम्‍मीदवार होंगे। सुरेन्‍द्र कुमार गाजि़याबाद से उम्‍मीदवार होंगे।

समाजवादी पार्टी अब तक राज्‍य से अपने 16 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button