MainSlideराजनीति

माकपा ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

नई दिल्ली 16 मार्च।मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने 45 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की।इनमें से 16 नाम पश्चिम बंगाल से और 15 केरल से हैं।

पार्टी ने त्रिपुरा में दो वर्तमान सांसदों को मैदान  में उतारा है। असम और तमिलनाडु के लिए दो-दो उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

हरियाणा, हिमाचाल प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र ओडि़शा और पंजाब के लिए भी एक-एक सीट पर पार्टी के उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button