MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 220 हुई

रायपुर 25 मई।छत्तीसगढ़ में 40 नए मरीजो के आज मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 220 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन 40 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें मुंगेली जिले के 30,कांकेर के तीन,धमतरी जिले के दो तथा कोरिया,रायपुर,राजनांदगांव,बलरामपुर एवं बिलासपुर जिले के एक एक मरीज हैं।इसी के साथ ही पांच मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिए गए।

राज्य में अभी तक कुल 55022 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 52598 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 2132 सैंपल की जांच जारी है। राज्य में अभी तक कुल 292 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 67 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button