MainSlideछत्तीसगढ़

पर्रिकर के निधन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

रायपुर 18 मार्च।छत्तीसगढ़ की श्रीमती आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने यहां जारी शोक सन्देश में श्री पर्रिकर के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने ईश्वर से स्वर्गीय श्री पर्रिकर के शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी शोक सन्देश में श्री पर्रिकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय श्री पर्रिकर के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Related Articles

Back to top button