MainSlideब्रेकिंग न्यूजराजनीति

अमेठी एवं रायबरेली मेरे लिए अलग नही – राहुल गांधी

रायबरेली 03 मई।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली संसदीय सीट से आज नामांकन करने के बाद कहा कि अमेठी एवं रायबरेली मेरे लिए अलग नही हैं।

   श्री गांधी ने यहां पर अपनी मां सोनिया गांधी,बहन प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था।मेरी मां ने बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया हैं।

   उन्होने कहा कि अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग अलग नही हैं,दोनो ही मेरा परिवार है और मुझे खुशी हैं कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरीलाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।अन्याय के खिलाफ चल रही जंग में मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आर्शीवाद मांगता हूं।

   श्री गांधी ने कहा कि मुझे विश्वास हैं कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।   

Related Articles

Back to top button