MainSlideराजनीति

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कल

अगरतला 15 फरवरी।त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के कल होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। राज्‍य में 28 लाख से अधिक मतदाता हैं। 22 महिलाओं सहित 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।राज्य में तीन हजार 328 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

भाजपा के नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता जितेंद्र चौधरी और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा सहित कई प्रमुख उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button