MainSlideछत्तीसगढ़

मोदी, शाह हिमाचल भाजपा अध्यक्ष के आचरण के लिये देश से माफी मांगे – कांग्रेस

रायपुर 15 अप्रैल।हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के द्वारा मंच से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग किये जाने की छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राजनीति में इतना अन्ध पतन कभी नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नेता हार के बौखलाहट में विपक्षी दल के शीर्ष नेता के खिलाफ मां-बहन की गालियों का प्रयोग कर रहे है। पिछले कुछ दिनों से देशभर के भाजपा नेताओं के आचरण और उनकी भाषा से समूचा देश शर्मसार हो रहा है।

उन्होने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा हुआ व्यक्ति एक नारी के लिये अपमानजनक और घृणित तथा सभ्यसमाज द्वारा अस्वीकार्य शब्दों का प्रयोग कर पूरे देश की नारियों का अपमान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अपने प्रदेश अध्यक्ष से इस आचरण के लिये देश से माफी मांगे और हिमांचल भाजपा अध्यक्ष को बर्खास्त करें। ऐसा अभद्र व्यक्ति राजनीति क्या समाज में भी खुले रहने लायक नहीं है। उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिये।

Related Articles

Back to top button