MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

राहुल ,इंडी अलांयस और कांग्रेस के साथ तो पहले न्याय करते-किरण सिंहदेव

रायपुर 08 फरवरी।छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हताश कांग्रेस की फिजूल सियासी कवायद करार देते हुए तंज कसा है कि राज्य में कांग्रेस के इस राजनीतिक प्रहसन को प्रदेश की जनता ने कतई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। तमाम संसाधन झोंकने के बाद भी कांग्रेस अपने ‘शहजादा’ को स्थापित करने में विफल साबित हुई है।

    श्री देव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राहुल गांधी की पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हुई थी और अबकी बार तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ेगी।उन्होने कहा कि अन्याय की पराकाष्ठा करने वाली कांग्रेस अब किस मुँह से न्याय यात्रा के नाम पर गाल बजा रही है? भाजपा मानती है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो साबित होगी और इसका कोई राजनीतिक लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है।

 श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हाल के विधानसभा चुनाव में ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा जताकर भाजपा को जो ऐतिहासिक जनादेश देकर सत्ता सौंपी है, उसके बाद छत्तीसगढ़ में इस यात्रा के बाद भी कांग्रेस को एक लोकसभा सीट भी नहीं मिलने वाली है।  श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। कांग्रेस मोदी-विरोध के एजेंडे पर चलते-चलते अब देश और देश की जनता का विरोध करने लगी है जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस चाहे जितनी यात्रा निकाले, उसका कुछ नहीं होने वाला है।

Related Articles

Back to top button