MainSlideछत्तीसगढ़

तीसरे चरण में अब तक 80 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पत्र

रायपुर 03अप्रैल।छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की सात सीटो के लिए आज नामांकन के छठवें दिन 25 अभ्यर्थियों ने कुल 54 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस चरण में प्रदेश के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक 80 अभ्यर्थियों ने 141 नामांकन पत्र दाखिल किया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल गुरूवार को तीसरे चरण के नामांकन का अंतिम दिन है।अभ्यर्थी कल दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 05अप्रैल को नामांकन पत्रों की जाँच होगी। अभ्यर्थी 08 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।नामांकन के छठवें दिन दिन सरगुजा और रायगढ़ में एक- एक, जाँजगीर में दो, बिलासपुर और कोरबा में तीन – तीन, दुर्ग में सात तथा रायपुर में आठ अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।तृतीय चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।लोकसभा निर्वाचन के दौरान तीन चरणों में प्रदेश के एक करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button