Saturday , February 28 2026

सेल्फी प्रतियोगिता की अंतिम तिथि कल तक बढ़ी

रायपुर 26अप्रैल।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावो में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने आयोजित की गई सेल्फी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अंतिम तिथि कल तक बढ़ा दी गई है।अब मतदाता अपनी प्रविष्टी आज रात तक भेज सकते हैं।

प्रदेश में तीनों चरणों में सभी मतदान केन्द्रों में ‘वोटर सेल्फी जोन‘ स्थापित किए गए थे। प्रतियोगिता में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 25 उत्कृष्ट सेल्फियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें उन्हीं सेल्फियों को शामिल किया जाएगा, जो अपनी प्रविष्टी मतदान के तीन दिनों के भीतर भेजेंगे।

लोकसभा निर्वाचन के दौरान प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों के बाहर सेल्फी जोन स्थापित किया गया था। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मतदाता को अपने बायें हाथ की तर्जनी उंगली में लगी अमिट स्याही दिखाते हुए वोटर सेल्फी पोस्टर के साथ ली गई सेल्फी  भेजना है।