MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

रायपुर 21 अप्रैल।।छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया।

हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, नेतागण, नगर निगम के पास एकत्रित होकर साय सरकार की नाकामियो को उजागर किया। उसके बाद कांग्रेसजन मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किये।पुलिस ने इऩ सभी को मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर पहले ही रोक दिया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुये कहा कि सीएम हाउस का घेराव छत्तीसगढ़ के हित के लिये है। यह लड़ाई सरकार के खिलाफ, भाजपा के खिलाफ, छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार जागने को तैयार नही वह सत्ता के नशे में मस्त है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। वही लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है। बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है और हत्या कर दी जाती है। इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा के सरकार को जगाना है। इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था पर सरकार को कोई असर नही पड़ा।इस अन्याय सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ते रहेगी। आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है। सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा। हम पूर जज्बे के साथ लड़ाई लडें़गे। हमारे संघर्ष को कोई नही रोक पायेगा।

  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। विधानसभा जो आंकडे़ आये है बलात्कार की घटनाये तेजी से बढ़ रहा है। मरवाही में आत्मानंद की छात्रा के साथ बलात्कार हो जाता है। रायपुर, दुर्ग, मुंगेली में बलात्कार की घटना हुयी है। प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटना हो रही है। छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी की घटना में बहुत बढ़ोतरी हुयी है और उस पर नशा भी हावी हो रहा है। अभी सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे है आने वाले समय में मंत्रियों का घेराव किया जायेगा। आज हम सब पसीना बहा रहे है क्योकि इतनी गर्मी में भी हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नही हुआ है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हक के लिये लड़ाई लड़ते रहेगी। आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

    एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लड़िकयों की तस्करी हो रही है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची गायब है। कांग्रेस ने हमेशा सभी मुद्दों के लिये आवाज उठाई है। छत्तीसगढ़ मे लूट, बलात्कार, डकैती, चोरी की घटनाये बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। मां दंतेश्वरी, मां महामया के नाम से जाने वाले छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान हो रहा है। भाजपा ने बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं का नारा दिया है यह सिर्फ जुमला है। भाजपा के राज में महिलाये सुरक्षित नही है।

Related Articles

Back to top button