MainSlideखास ख़बरराजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्ता में की धमाकेदार वापसी

बेंगलुरू 13 मई।दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को करारी शिकस्त देकर सत्ता में वापसी की है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी 224 सीटों पर मतगणना का काम बहुत तेजी से चल रहा है।अधिकांश स्थानों पर यह अन्तिम चरण में पहुंच गया है।कांग्रेस ने मतगणना शुरू होते ही बढ़त बना ली थी जोकि लगातार बनी हुई है। दोपहर ढ़ाई बजे तक घोषित परिणामों और बढ़त को मिलाकर कांग्रेस बहुमत के लिए आवश्यक 113 सीटों से कहीं आधिक 139 सीटों पर आगे है।

सत्तारूढ़ भाजपा 62,जेडीएस 20 एवं अन्य तीन सीटों पर आगे चल रहे है।भाजपा ने कर्नाटक में हार स्वीकार कर ली है।कांग्रेस को इतनी अधिक सीटों पर सफलता मिलती दिख रही है कि 2018 की तरफ आपरेशन लोटस चलाना संभव नही होगा।

Related Articles

Back to top button