
रायपुर 19 मई।एग्जिट पोल के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मतगणना के समय इन रुझानों में बड़ा बदलाव आएगा और कांग्रेस के पक्ष मतदाताओं का निर्णय जायेगा।
श्री त्रिवेदी ने यहां जारी बयान में छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा दोहराते हुए कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और एग्जिट पोल के रुझान भी भाजपा की सीटों में जबरदस्त कमी और एनडीए की सीटों में भी गिरावट दिखा रहे हैं।एग्जिट पोल में आसाम महाराष्ट्र तमिलनाडु छत्तीसगढ़ राजस्थान मध्य प्रदेश सहित दिल्ली में भी कांग्रेस की सीटें बढ़ने के दावे के साथ त्रिवेदी ने कहा है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और इसमें किसी भी तरह की शक सुबह की स्थिति नहीं है।
उन्होने कहा कि 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की ही तरह लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल होंगे फेल, दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मोदी और शाह की जोड़ी वापस गुजरात रवाना होगी।




