MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां की आमंत्रित

रायपुर, 03 जनवरी।निर्वाचन आयोग ने मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

    इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली–110001 में भेज सकते हैं। प्रविष्टियां ई-मेल media_division@eci.gov.in पर भी स्वीकार की जाएंगी।

  यह पुरस्कार चार श्रेणियों—प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) तथा ऑनलाइन/सोशल मीडिया—में प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में एक पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित संस्थानों को 25 जनवरी 26 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

आयोग उन मीडिया संस्थानों को प्रोत्साहित करेगा, जिन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों, निर्वाचन प्रक्रिया व आईटी एप्लीकेशनों की जानकारी, विशिष्ट व दुर्गम मतदान केंद्रों पर आधारित स्टोरीज़, नई पहलों के प्रभावी प्रचार तथा भ्रामक सूचनाओं के खंडन के माध्यम से जनसामान्य तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाई है।

Related Articles

Back to top button