MainSlideछत्तीसगढ़

शाहरूख ने कोरोना योद्धाओं के लिए दिए दो हजार पीपीई किट

(फाइल फोटो)

रायपुर 23 अक्टूबर।जाने माने फिल्म अभिनेता शाहरूख खान की संस्था मीर फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ के कोरोना योद्धाओं के लिए दो हजार पीपीई किट भेंट किया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने राज्य के कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट प्रदान करने के लिए फिल्म अभिनेता श्री खान और उनकी संस्था मीर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीटर पर श्री खान को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं हमारे फ्रंटलाइन योद्धाओं की सुरक्षा के लिए पीपीई किट प्रदान करने के लिए आपके और आपकी संस्था के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने मीर फाउंडेशन से जोड़ने और इस मदद के लिए पहल करने के लिए अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री राजश्री देशपाण्डेय को भी धन्यवाद दिया है। श्री सिंहदेव ने लिखा कि आप लोगों की उदारता ने अनेक लोगों को हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले नायकों को सुरक्षित रखने में सहायता के लिए प्रेरित किया है।

श्री सिंहदेव के ट्वीट को रिट्वीट करते और इसका जवाब देते हुए श्री खान ने कहा कि हम सभी अपने भाइयों और बहनों को इस कठिन समय से उबारने के लिए जो भी संभव हो, करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button