MainSlideराजनीति

जगत प्रकाश नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली 20 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को आज सर्वसम्‍मति से पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुन लिया गया।

अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रीय मुख्‍यालय में शुरू हुई।श्री नड्डा के अलावा और किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया। श्री नड्डा इसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिए गए।पार्टी के चुनाव प्रभारी राधा मोहन सिंह ने उन्‍हें निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र दिया।

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जे पी नड्डा को पिछले वर्ष जुलाई में पार्टी का कार्यकारी अध्‍यक्ष चुना गया था। वे लंबे समय से पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्‍य रहे। नरेन्‍द्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वे कैबिनेट मंत्री थे। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्‍हें राजनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण उत्‍तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था।

 

Related Articles

Back to top button