MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

छत्तीसगढ़ में 80+ वरिष्ठ नागरिकों की मुफ्त बस यात्रा योजना चार साल से अधर में

रायपुर, 21 मार्च।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने आरोप लगाया है कि 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एक सहायक के साथ राज्य के भीतर मुफ्त बस यात्रा देने की योजना चार वर्षों बाद भी लागू नहीं हो सकी है। 30 सितंबर 2021 को जारी इस आदेश के बावजूद योजना कागजों तक सीमित है, जिससे बुजुर्गों को मिलने वाली संभावित आर्थिक राहत नहीं मिल पा रही है।

    महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में, जहां बस ही मुख्य परिवहन साधन है, इस योजना का अधिक लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन वहां भी क्रियान्वयन नहीं हो पाया। उन्होंने विभागीय उदासीनता और प्रचार-प्रसार की कमी को इसका मुख्य कारण बताया।

    हालांकि, जुलाई 2024 में बस्तर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बस संचालकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे और उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

    महासंघ ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मांग की है कि इस जनहितकारी योजना का तत्काल प्रभाव से कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Related Articles

Back to top button