MainSlideछत्तीसगढ़

नक्सल हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर 29 जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज सुबह  माना बटालियन परिसर पहुंचकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी सहित सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशकुतूल में कल हुए नक्सली हिंसा में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे।

Related Articles

Back to top button