MainSlideदेश-विदेश

फडणवीस ने पुणे में दीवार ढहने की घटना की जांच के दिए आदेश

नागपुर 30 जून।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में दीवार ढहने की घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।शुक्रवार रात इस घटना में 15 लोग मारे गए थे।

श्री फडणवीस ने यहां पत्रकारों को बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा। यह पता लगाया जाएगा कि चूक कहां पर हुई और साथ ही दोबारा ऐसे हादसों की रोकथाम का प्रयास किया जाएगा।

उन्होने बताया कि एक समिति निर्माण की वैधता जैसे मुद्दों की जांच करेगी।इस बीच पुणे पुलिस ने इस सिलसिले में दो निर्माण कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और दो बिल्डरों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button