MainSlideछत्तीसगढ़

पुणे में दीवार ढहने से बेमेतरा जिले के 04 श्रमिकों की मृत्यु

रायपुर, 02 जुलाई।महाराष्ट्र में हो रही वर्षा में हो रही छत्तीसगढ़ के चार श्रमिक भी हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे में बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम हाथाडांड़ू के चार श्रमिकों की दीवार ढहने से मौत की सूचना मिली है। कलेक्टर बेमेतरा महादेव कावरे ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पुणे से संपर्क कर मृतकों के शवों को छत्तीसगढ़ लाने के संबंध मे चर्चा की।कलेक्टर ने बताया कि विमान द्वारा शव लाने की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन पुणे द्वारा वाया नई दिल्ली के रास्ते रायपुर लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन बेमेतरा को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button