रायपुर, 12 मई। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दीनदयाल साहू के छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा’ का विमोचन रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने किया।
कार्यक्रम में धरसींवा विधायक एवं पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, साहित्यकार अरुण कुमार निगम, वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, शशि दुबे तथा डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में लोक गायिका जोशी बहनों सहित रायपुर और अन्य जिलों के साहित्यकार एवं कलाकार भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने उपन्यास ‘पीरा’ के प्रकाशन पर डॉ. दीनदयाल साहू को बधाई देते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।
डॉ. दीनदयाल साहू ने बताया कि उनके दो और छत्तीसगढ़ी उपन्यास — ‘अंतस के पीरा’ और ‘सोनहा माटी’ — जल्द प्रकाशित होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में उनकी 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।




