MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

उत्तर भारत में पांच दिन तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना

नई दिल्ली 16 जनवरी।उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर जारी रह सकती है।इसके साथ ही पांच दिन घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

   मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आज हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है।मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में रात तथा सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Related Articles

Back to top button