MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी पंड्या के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 04 अगस्त।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता सेनानी पन्नालाल पंड्या के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सुश्री उइके ने यहां जारी शोक सन्देश में कहा कि श्री पंड्या का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है।राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

   श्री पंड्या काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।दो दिन पहले राझदानी के गोयल नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था,जहां उन्होने आन्तिम सांस ली। वह लगभग 92 वर्ष के थे।

Related Articles

Back to top button