MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ‘‘लोकवाणी‘‘ का पहला प्रसारण कल

रायपुर 10 अगस्त।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए ‘‘लोकवाणी‘‘ की शुरूआत कर रहे हैं।

लोकवाणी का पहला प्रसारण 11 अगस्त रविवार को सुबह 10.30 बजे से 10.55 बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से किया जाएगा। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को होगा।

लोकवाणी को अधिक से अधिक जनसमुदाय सुन सके इसके लिए ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और सार्वजनिक स्थलों में विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button