MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने नक्सली विस्फोट में तीन लोगों की मौत पर जताया दुःख

रायपुर 25 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले में नक्सली विस्फोट में तीन लोगों की मौत पर दुःख जताया है।

श्री बघेल ने कल हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।

ज्ञातव्य हैं कि कांकेर के अति संवेदनशील इलाके ताड़ोकी में नक्सलियों द्वारा डीजल टैंकर को विस्फोट से उड़ाने की घटना में तीन लोगो की मृत्यु हो गई थी।

Related Articles

Back to top button