MainSlideखेल जगत

मंजूरानी 48 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

उलानउदे(रूस) 08 अक्टूबर।विश्व महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में भारत की मंजूरानी 48 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं।

मंजूरानी ने वेनेजुएला की रोजास टेयोनिस सेडेनो को 5-0 से हराया। बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की किम हयांग मी से होगा।

छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम का आज 51 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की जुटामस जिटपोंग से मुकाबला होगा। आज ही 75 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत की स्वीटी बूरा वेल्स की लॉरेन प्राइस के साथ खेलेंगी।

 

Related Articles

Back to top button