MainSlideछत्तीसगढ़

नन्दनवन जंगल सफारी में अब प्रवेश शुल्क हुआ आधा

रायपुर, 18 नवम्बर।छत्तीसगढ़ सरकार ने नदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर में प्रचलित प्रवेश शुल्क को आधा कर दिया गया है। साथ ही 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश को निःशुल्क किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार नन्दनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में अब प्रवेश शुल्क 18 वर्ष से ऊपर वयस्क के लिए नान एसी का 100 रूपए तथा एसी का शुल्क 150 रूपए निर्धारित किया गया है। इसमें 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क नान एसी में 25 रूपए तथा एसी में 50 रूपए निर्धारित है। इसके अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इसके पहले 12 वर्ष से ऊपर के वयस्कों से नान एसी में 200 रूपए तथा एसी में 300 रूपए प्रवेश शुल्क लिया जाता था। छह वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों से नान एसी में 50 रूपए तथा एसी में 100 रूपए प्रवेश शुल्क लिया जाता था। इसके अलावा छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का ही प्रवेश निःशुल्क था।

इसी तरह नवा रायपुर स्थित नन्दनवन जू (चिड़ियाघर) में प्रवेश शुल्क 18 वर्ष से ऊपर वयस्क के लिए 50 रूपए और 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए 25 रूपए निर्धारित किया गया है। इसमें 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

Related Articles

Back to top button