MainSlideदेश-विदेश

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

भोपाल 24 नवम्बर।मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी का आज यहां के निजी अस्‍पताल में निधन हो गया। 91 वर्षीय जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार श्री जोशी का अंतिम संस्‍कार देवास जिले में उनके पैतृक कस्बे हाटपिपल्या में कल किया जाएगा।आठ बार विधायक रहने के साथ साथ स्व. जोशी राज्यसभा और लोकसभा दोनों के सदस्य भी रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश की ‘राजनीति में संत’ के नाम से विख्यात स्व कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई, 1929 को हुआ था। वे 1977 से 1978 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। स्‍व.जोशी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं उनकी पत्‍नी का भी कुछ महीने पहले निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Back to top button