MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने कैलाश जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 24नवम्बर।अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में श्री जोशी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।उन्होंने स्वर्गीय श्री जोशी के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्री जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।राजकीय शोक में राज्य में कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी वहीं राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

Related Articles

Back to top button