MainSlideछत्तीसगढ़राजनीति

बलात्कार के आरोपी उम्मीदवार के पक्ष में भाजपा का खड़ा होना शर्मनाक- भूपेश

रायपुर 22 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बलात्कार के आरोपी भानुप्रतापपुर के अपने उम्मीदवार के साथ खड़ा होने को शर्मनाक करार देते पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के छत्तीसगढ़ उनके लिए कोई चुनौती नही होने के बयान पर तंज कसा हैं।

श्री बघेल ने राजनांदगांव जिले के लिए भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर रवाना होने से पूर्व पत्रकारों के द्वारा श्री माथुर के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि..उन्होने बिल्कुल सही कहा हैं कि छत्तीसगढ़ नके लिए कोई चुनौती नही हैं।चार बार प्रभारी बदल चुकी भाजपा में दरअसल अन्दर से चुनौती हैं।श्री माथुर के सामने असल चुनौती प्रभारी के पद पर टिके रहने की हैं..।

उन्होने भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में आदिवासी समाज द्वारा लोगो को अपने प्रत्याशी को वोट दिलवाने के लिए करवाई जा रही शपथ के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वोट मांगने का सभी को हक हैं लेकिन किसी को भी मतदाताओं को डराने धमकाने और जबरिया मतदान देने के लिए बाध्य करने का किसी को भी हक नही हैं।निर्वाचन आयोग को इस तरह की गतिविधियों पर कदम उठाना चाहिए।

श्री बघेल ने भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानन्द नेताम के बलात्कार के आरोप पर भाजपा ने पहले कांग्रेस पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया फिर नाबालिक बच्ची का नाम उजागर कर दिया और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात की इससे उन्होने एक तरह से आरोपो को स्वीकार कर लिया। उन्होने कहा कि एक बलात्कार के आरोपी के साथ भाजपा का खड़ा होना शर्मनाक हैं।

Related Articles

Back to top button