MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

रायपुर 11 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ शासन ने विधानसभा चुनाव के दोनो दिन 12 नवम्बर और 20 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

राज्य शासन ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में निगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट 1881 के प्रावधानों के तहत मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

अधिसूचना के अनुसार मतदान दिवस को संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सामान्य अवकाश का दिन भी होगा।

Related Articles

Back to top button