MainSlideखास ख़बरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी जवानों की गोलाबारी में छह जवान मरे

जगदलपुर 04 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा बल के जवानों के बीच आज कटेनार कैंप हुई गोलाबारी में छह जवानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दरराज ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के निवासी जवान मकसुदुल रहमान ने अचानक गोलीबारी कर दी गयी,जिससे पांच जवानों महेन्द्र सिंह बिलासपुर(हिमाचल प्रदेश),सुरजीत सरकार वर्दमान(पश्चिम बंगाल)दलजीत सिंह लुधियाना(पंजाब) विश्वरूप महतो फुरूलिया(पश्चिम बंगाल)बृजेश कोचीकोड़ (केरल) की मौत हो गयी और मकसुदुल ने बाद में स्वयं को भी गोलीमार ली।गोलीबारी में दो अन्य जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे हेलीकाप्टर से लाकर रायपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button