MainSlideदेश-विदेश

दुष्कर्म पीडि़ता को जलाकर मारने के प्रयास में शामिल पांच गिरफ्तार

लखनऊ 05 दिसम्बर।उत्‍तरप्रदेश में पुलिस ने उन्‍नाव जिले की दुष्‍कर्म पीडि़ता को जलाकर मारने के प्रयास में शामिल सभी पांच व्‍यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक और आयुक्‍त को घटनास्‍थल पर जाने तथा शाम तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।पीडि़ता को लखनऊ के जी एम यू अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने उसके इलाज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की है।

यह घटना आज सुबह उन्‍नाव जिले के सिंदुपुर गांव में हुई। इसी महिला से दुष्‍कर्म के जुर्म में जमानत पर बाहर एक दोषी सहित इन लोगों ने गांव के बाहर खेतों में महिला पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button