Thursday , February 26 2026

एनआरसी के विरोध में कांग्रेस का कल राजधानी में धरना प्रदर्शन

रायपुर 10 दिसंबर।छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कल राजधानी में धऱना प्रदर्शन आहूत किया है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में पारित कराये गये नागरिकता संशोधन बिल का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर से विरोध कर रही है।कांग्रेस संसदीय दल द्वारा भी लोकसभा में पुरजोर विरोध दर्ज किया गया और इस बिल को राज्यसभा में भी पारित कराने के लिये केन्द्र सरकार प्रयासरत है। जिसका हम सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ रहे है।

अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा जारी उक्त निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा 11 दिसंबर को राजधानी के राजीव गांधी चौक पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।