MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने योगी के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 20 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

श्री बघेल ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि..योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिता जी के दिवंगत होने की दुखद खबर मिली।इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी एवं उनके परिजनों के साथ है.. ।

उन्होने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।स्वं बिष्ट का आज एम्स नई दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button