MainSlideखेल जगत

एशिया कप के फाइनल में कल भारत का मुकाबला श्रीलंका से

कोलम्‍बो 16 सितम्बर।एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कल भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा।

  यहां के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का मुकाबला मेजबान श्रीलंका से होगा। कल कोलंबो में अंतिम सुपर फोर मैच में बांग्लादेश ने भारत पर छह रन से जीत दर्ज की।

   इस हार के बावजूद भारतीय टीम सुपर फोर की अंक तालिका में शीर्ष पर रही। अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर रहते हुए श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंची। 

Related Articles

Back to top button