MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण के चुनाव की अधिसूचना कल होंगी जारी 

रायपुर 20 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनावों के द्वितीय चरण के चुनाव की अधिसूचना कल जारी होंगी और इसी के साथ इस चरण के लिए नामंकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी।

     राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कल 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग की कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

     निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय चरण के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को होगी तथा प्रत्याशी 02 नवम्बर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवम्बर को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 03 दिसम्बर को होगी।

Related Articles

Back to top button