होम देश-विदेश अमरीका ने उत्तर कोरिया, वेनेजुएला और चाड के नागरिकों पर लगाए प्रतिबंध

अमरीका ने उत्तर कोरिया, वेनेजुएला और चाड के नागरिकों पर लगाए प्रतिबंध

0

वाशिंगटन 25 सितम्बर।अमरीका ने अपने विवादित यात्रा प्रतिबंधों का विस्तार करते हुए उत्तर कोरिया, वेनेजुएला और चाड के नागरिकों को भी प्रतिबंधों के दायरे में शामिल कर दिया है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बताया कि विदेशी सरकारों से साझा की गयी सूचना की समीक्षा के बाद ये प्रतिबंध लगाये गये हैं।अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कल रात इस आशय के आदेश पर हस्ताक्षर किये।उन्होंने कहा कि अमरीका की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रवक्ता को अनुसार वेनेजुएला पर लगा प्रतिबंध केवल सरकारी अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर लागू होगा। ईरान, लीबिया, सीरिया, यमन और सोमालिया पहले से ही प्रतिबंधित सूची में शामिल थे।