MainSlideखास ख़बर

भारत ने फ्रांस से सभी 36 रफाल युद्धक विमान किए प्राप्त

नई दिल्ली 15 दिसम्बर।भारत ने फ्रांस से सभी 36 रफाल युद्धक विमान प्राप्त कर लिये है। 36वां रफाल विमान आज भारत पहुंचा।

      फ्रांस से रवाना हुए इस विमान में उड़ान के दौरान ही संयुक्‍त अरब अमीरात के वायु सेना टैंकर विमान से ईंधन भरा गया।

     भारत और फ्रांस के बीच वर्ष 2016 में रफाल  विमान  समझौता हुआ था। इसके तहत फ्रांस, भारत को लगभग साठ हजार करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल युद्धक विमान प्रदान करने पर सहमत हुआ था। पांच रफाल विमानों की पहली खेप पिछले साल 29 जुलाई को भारत पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button