MainSlideछत्तीसगढ़

भाजपा सरकार की विदाई के शेष 48 घण्टे बाकी-कांग्रेस

रायपुर 09दिसम्बर।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्षों के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन के अंतिम शेष 48 घंटा बाकी है।

श्री ठाकुर ने आज यहां जारी बयान में कहा कि48 घंटे बाद एक नया युग की शुरुआत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार से होगी। किसानों का कर्जा माफ होगा युवाओं के हाथ में रोजगार होगा ।महिलाएं सुरक्षित होगी बिजली बिल हाफ होगा। सुशासन की स्थापना होगी।उन्होंने कहा कि  तीन बार से  झूठ बोल रहे रमन-मोदी का झूठ फरेब इस बार छत्तीसगढ़ में चला नही। जनता ने झूठ बोल कर सत्ता पाने की लालसा रखने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव एवं वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष का ही नतीजा है राज्य की जनता को भाजपा के कुशासन भ्रष्टाचार अराजक सरकार से मुक्ति मिलने जा रही है।

Related Articles

Back to top button