Friday , February 27 2026

लाकडाउन का उल्लंघन करने पर 1346 गिरफ्तार

रायपुर 27 अप्रैल।कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए  घोषित लाकडाउन का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ में 1549 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (एफआईआर) की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार अभी तक इस सिलसिले में 1346 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इसके साथ ही 2294 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

राज्य सरकार ने लाकडाउन लागू होने के बाद इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का पुलिस को आदेश दे रखा है।